सिविल अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के बढ़ी मरीजों की आमद

एक तरफ डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:14 AM (IST)
सिविल अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के बढ़ी मरीजों की आमद
सिविल अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के बढ़ी मरीजों की आमद

जागरण संवाददाता, तरनतारन : एक तरफ डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों की आमद तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते ओपीडी में पंजीकरण करवाने के लिए आए मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इन मरीजों और उनके स्वजनों के बैठने के लिए वहां अब प्रबंध कम पड़ रहे हैं।

सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 मरीजों का पंजीकरण होता था। दो दिनों के दौरान मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को वहां 810 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि मंगलवार को 840 मरीजों की आमद हुई। अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि चमड़ी रोग के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। जनरल रोगों से संबंधित मरीजों की आमद में बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि दो दिनों के दौरान डेंगू से संबंधित 42 मरीजों की रजिस्ट्रेशन हुई है। पंजीकरण करवाने के मौके मरीजों और उनके स्वजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्योंकि यहां पर बैठने के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। गौर हो कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगों के लिए अस्पतालों में कोई अलग कतार नहीं लगाई जाती है। इसके चलते मरीजों को अधिक परेशानी होती है। अस्पताल के गेट पर व्हीलचेयर का प्रबंध किया: एसएमओ

अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) डा. स्वर्णजीत धवन कहते है कि दिव्यांगों और बुजुर्गो के लिए अस्पताल के गेट पर व्हीलचेयर का प्रबंध किया गया है। दर्जा चार कर्मियों की ड्यूटी होती है कि ऐसे मरीजों को खुद अस्पताल पहुंचाया जाए। फिर भी महिलाओं के लिए अलग कतार लगाने के लिए आदेश दिया गया हैं।

chat bot
आपका साथी