साहिबजादों और श्री चमकौर साहिब के शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन 13 को तरनतारन से होगा रवाना

श्री चमकौर साहिब के शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन 13 नवंबर शनिवार को श्री दरबार साहिब तरनतारन से रवाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:30 AM (IST)
साहिबजादों और श्री चमकौर साहिब के शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन 13 को तरनतारन से होगा रवाना
साहिबजादों और श्री चमकौर साहिब के शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन 13 को तरनतारन से होगा रवाना

संस, तरनतारन : श्री गुरु गोबिद सिंह जी के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जूझार सिंह व शिरोमणि अमर शहीद बाबा जीवन सिंह के अलावा श्री चमकौर साहिब के शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन 13 नवंबर शनिवार को श्री दरबार साहिब, तरनतारन से रवाना होगा। सरब सांझीवालता सेवक सभा के मुख्य सेवादार साहिब सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन श्री गोइंदवाल साहिब, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, माछीवाड़ा साहिब के बाद रात को गुरुद्वारा कत्लगढ़ (श्री चमकौर साहिब) पहुंचेगा। नगर कीर्तन की तैयारी लिए सुखवंत सिंह, अमनदीप सिंह, प्रगट सिंह, सुखबीर सिंह, शमशेर सिंह, प्रगट सिंह सिरसा, हरविदर सिंह सोनू, तरसेम सिंह पिद्दी की ड्यूटी लगाते साहिब सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में बस, कार, जीप, मोटरसाइकिल के अलावा अन्य वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव से पहले निकाली जाएंगी प्रभातफेरियां

वहीं श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी रेलवे कालोनी बी ब्लाक की बैठक रतन सिंह चौक स्थित नवीं आबादी में प्रधान जसवंत सिंह की अगुआई में हुई। इस मौके पर श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाए जाने पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने श्री गुरु गोबिद जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरियां निकालने पर सहमति जताई। जसवंत सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा पांच सदस्यों की एक टीम एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर से मिलेगी और गुरुपर्व मनाने पर चर्चा करेगी।

इस अवसर पर महासचिव सतनाम सिंह, कनवीनर कुलविदर सिंह बंटी, उपप्रधान राजमोहिदर सिंह, बलदेव सिंह टांगरा, दलजीत सिंह, अरूड़ चंद, हरचरण सिंह कोट खालसा, दविदर सिंह काका, अमनदीप सिंह मन्ना, गुरबचन सिंह, प्रिसपाल हरिपुरा, जसविदर सिंह वल्ला, राकेश कुमार, जतिदर सिंह राजू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी