घर में दाखिल होकर पिस्टल से चलाई गोलियां

गांव बासरके निवासी सुखजिदर सिंह के घर में दाखिल में होकर जोबनजीत सिंह नामक युवक ने पिस्टल से गोलियां चलाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:46 PM (IST)
घर में दाखिल होकर पिस्टल से चलाई गोलियां
घर में दाखिल होकर पिस्टल से चलाई गोलियां

संवाद सूत्र, खालड़ा : गांव बासरके निवासी सुखजिदर सिंह के घर में दाखिल में होकर जोबनजीत सिंह नामक युवक ने पिस्टल से गोलियां चलाई। मौके पर सुखजिदर सिंह के लड़के अमृतपाल सिंह ने पिस्टल छीन लिया। जिसके चलते निशान चूक गया और सुखजिदर सिंह बाल-बाल बच गया।

सुखजिदर सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरसेवक सिंह ने डेढ़ किला जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन में ट्यूबवेल आता था। ट्यूबवेल का आधा हिस्सा जोबनजीत सिंह द्वारा मांगा जा रहा था। इसी रंजिश के तहत जोबनजीत सिंह शाम साढ़े पांच बजे सुखजिदर सिंह के घर में दाखिल हुआ। आरोपित ने पहले गाली-गलौज किया। फिर सुखजिदर सिंह की लड़की को थप्पड़ मारे। विरोध करने पर आरोपित ने पिस्टल लोड करके गोलियां चलाई। इस मौके पर अमृतपाल सिंह ने जोबनजीत सिंह से पिस्टल छीन लिया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर पिस्टल और चार कारतूस बरामद करके जोबनजीत सिंह के विरुद्ध थाना खालड़ा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी