पीर शेखफत्ता की दरगाह से लंगर छक कर आ रहे बुजुर्ग को मारी लाठी, मौत

पीर शेखफत्ता की दरगाह से लंगर छककर लौट रहे जालंधर के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:01 PM (IST)
पीर शेखफत्ता की दरगाह से लंगर छक कर आ रहे बुजुर्ग को मारी लाठी, मौत
पीर शेखफत्ता की दरगाह से लंगर छक कर आ रहे बुजुर्ग को मारी लाठी, मौत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : पीर शेखफत्ता की दरगाह से लंगर छककर लौट रहे जालंधर के गांव मोहारू माझी निवासी महेश कुमार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में गांव तख्तूचक्क निवासी सरबजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश निवासी महेश कुमार (71) काफी वर्षो से जिला जालंधर के गांव मोहारू माझी (टाहली साहिब) में रहता था। वह अपने दामाद लोरिक माझी के साथ पीर शेखफत्ता की दरगाह पर वीरवार को माथा टेकने गया। दरगाह से लंगर छकने के बाद वापस आते समय बाइक सवार सरबजीत सिंह निवासी गांव तख्तूचक्क के साथ कहा सुनी हो गई। आरोपित सरबजीत सिंह ने लाठी से महेश कुमार पर वार कर दिया। माथे पर लाठी लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। महेश कुमार को उसका दामाद लोरिक माझी अपने घर ले गया। रात को महेश कुमार ने थोड़ी दर्द महसूस की, सुबह पांच बजे महेश कुमार की मौत हो गई। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि लोरिक माझी के बयानों पर आरोपित सरबजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी