ट्रैक्टर चलाने से रोका तो बुजुर्ग पर किया हमला

गांव पंडोरी रोमाणा निवासी बुजुर्ग भगवंत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:00 PM (IST)
ट्रैक्टर चलाने से रोका तो बुजुर्ग पर किया हमला
ट्रैक्टर चलाने से रोका तो बुजुर्ग पर किया हमला

संसू, झब्बाल : गांव पंडोरी रोमाणा निवासी बुजुर्ग भगवंत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। उक्त आरोपित हमले के बाद फरार हो गए। थाना झब्बाल में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हरमन कौर ने बताया कि वह अपनी मां रमनदीप कौर, दादा भगवंत सिंह के साथ घर में मौजूद थे। दोपहर के समय निशान सिंह, संतोख सिंह, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, नूर सिंह, भूपिदर कौर निवासी पंडोरी रोमाणा, जैमल सिंह तरनतारन, बगीचा सिंह अमृतसर ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। आरोपितों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से खेत में ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपितों ने बुजुर्ग भगवंत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआइ बलविदर लाल ने हरमन कौर के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी