एनएसयूआइ की मुहिम 'कैप्टन फार 2022' का पोस्टर रिलीज

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कैप्टन फार 2022 मुहिम का आगाज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:26 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:26 AM (IST)
एनएसयूआइ की मुहिम 'कैप्टन फार 2022' का पोस्टर रिलीज
एनएसयूआइ की मुहिम 'कैप्टन फार 2022' का पोस्टर रिलीज

जासं, तरनतारन : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 'कैप्टन फार 2022' मुहिम का आगाज करते दावा किया कि आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के पीछे कैप्टन अमरिदर सिंह ही होंगे व कैप्टन दूसरी बार पंजाब के सीएम बनकर नया इतिहास कायम करेंगे।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से मुलाकात करके एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा, महासचिव रितिक अरोड़ा ने कैप्टन फार 2022 का पोस्टर जारी किया। रितिक अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का आशीर्वाद लेकर इस मुहिम को राज्य के हर गांव-शहर में पहुंचाया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी को मुहिम का हिस्सा बनाकर कैप्टन अमरिदर सिंह के हाथ मजबूत किए जाएंगे। इस मौके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति के चलते ही प्रदेश में 2017 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब 2022 में दोबारा सरकार रिपीट होगी।

chat bot
आपका साथी