अब केंद्र सरकार फसलों की खरीद के लिए एमएसपी कानून लागू करे : संदीप अग्निहोत्री

अब केंद्र सरकार को चाहिए कि फसलों की खरीद के लिए एमएसपी कानून लागू किया जाए। यह कहना है विधायक के बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री का।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:00 AM (IST)
अब केंद्र सरकार फसलों की खरीद के लिए एमएसपी कानून लागू करे : संदीप अग्निहोत्री
अब केंद्र सरकार फसलों की खरीद के लिए एमएसपी कानून लागू करे : संदीप अग्निहोत्री

जागरण संवाददाता, तरनतारन : केंद्र की सरकार ने राज्य की खुशहाली के लिए जो कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया है, उससे केवल किसान और मजदूर ही नहीं बल्कि राज्य के हर वर्ग के लोग खुश है। अब केंद्र सरकार को चाहिए कि फसलों की खरीद के लिए एमएसपी कानून लागू किया जाए। यह कहना है विधायक के बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री का।

डा. अग्निहोत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस लेकर किसानी को सम्मान किया है। अग्निहोत्री ने अपनी टीम समेत श्री दरबार साहिब में माथा टेकते प्रकाश पर्व मौके बधाई भी दी। इस मौके पर कश्मीर सिंह सिद्धू, चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, सोनू दोदे, कंवलजीत सिंह साबा, मनजीत सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह तनेजा, अमन सूद, रितिक अरोड़ा, मनोज अग्निहोत्री, राजन शर्मा, संजीव देवगन, यश शर्मा, दीपक सूद, शुभम शर्मा, अंकुश अग्निहोत्री, सुशांत अग्निहोत्री, जसपाल सिंह पाला, हरदीप सिंह ढिल्लों, जोबन सिद्धू मौजूद थे। कानून वापस लेने पर खुशी की व्यक्त

खडूर साहिब में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद खडूर साहिब में किसानों और मजदूरों ने खुशी व्यक्त की। इस मौके पर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुलखण सिंह तुड़, सरपंच दयाल सिंह, प्रगट सिंह, लखविदर सिंह, निर्मल सिंह, सुखविदर सिंह, मनजिदर सिंह, जंग बहादुर सिंह, नरिदर सिंह, हरदीप सिंह, अमरीक सिंह और कश्मीर सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर एकता की बड़ी जीत हुई है। खेमकरण में किसानों ने बांटे लड्डू

खेमकरण में तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद बार्डर एरिया किसान यूनियन की तरफ से खेमकरण में लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों और मजदूरों के संघर्ष को देखते हुए कानून रद करके एतिहासिक फैसला लिया है। अब सरकार को चाहिए कि फसलों की खरीद पर एमएसपी लागू करे।

chat bot
आपका साथी