बलदेव हत्याकांड : तीसरे दिन भी थाना सदर पुलिस के हाथ खाली

। 18 एकड़ जमीन के विवाद में गांव कोट जसपत खां में गोलियां मारकर कत्ल किए किसान बलदेव सिंह के मामले पर तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:09 AM (IST)
बलदेव हत्याकांड : तीसरे दिन भी थाना सदर पुलिस के हाथ खाली
बलदेव हत्याकांड : तीसरे दिन भी थाना सदर पुलिस के हाथ खाली

संवाद सहयोगी, तरनतारन : 18 एकड़ जमीन के विवाद में गांव कोट जसपत खां में गोलियां मारकर कत्ल किए किसान बलदेव सिंह के मामले पर तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि पुलिस द्वारा बुधवार को आरोपितों को गिरफ्तार करने लिए जगह-जगह छापेमारी करने का दावा किया जा रहा है।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट जसपत खां निवासी किसान बलदेव सिंह को उसके बड़े भाई सुखदेव सिंह ने अपने दो लड़कों अमानत सिंह, मनजिंदर सिंह पत्नी रंजीत कौर, पिता जगतार सिंह और अन्य लोगों से मिलकर 315 बोर की राइफल की गोलियां मारकर ढेर कर रहा दिया था। बलदेव सिंह की उस समय हत्या की गई जब वे अपने चचेरे भाई रछपाल सिंह की शादी की पार्टी से घर लौट रहा था।

दोपहर साढ़े तीन बजे हुई इस वारदात के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए थे। अगले दिन पुलिस ने मामला दर्ज करने मौके तीन आरोपितों को बचाने का प्रयास किया। बलदेव सिंह की पत्नी पलविंदर कौर अपने बच्चों और रिश्तेदारों सहित एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गई थी। लगातार दो घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने उन आरोपितों के नाम भी एफआइआर में शामिल कर लिए, जिनका बचाव करने बाबत थाना सदर पर आरोप लगाए जा रहे थे।

दैनिक जागरण को जानकारी देते पलविंदर कौर व उसके पिता नछत्तर सिंह ने आरोप लगाया कि बलदेव सिंह को कई दिनों से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बलदेव सिंह की हत्या के बाद पुलिस पहले आरोपितों को बचाने में लगी रही, अब उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। उधर, एसपी (डी) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार की अगुआई में पुलिस ने बुधवार को जगह-जगह छापेमारी की है, आरोपित घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही। जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फोटो :

chat bot
आपका साथी