नवजोत सिद्धू की अगुआई में लगेगा बेड़ा पार : चंबल

नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर भंगड़ा डाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 04:39 PM (IST)
नवजोत सिद्धू की अगुआई में लगेगा बेड़ा पार : चंबल
नवजोत सिद्धू की अगुआई में लगेगा बेड़ा पार : चंबल

जासं, तरनतारन : अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर भंगड़ा डाला। सरपंच हरजिदर सिंह चंबल ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधायकों और कार्यकर्ताओं की नब्ज पहचानकर सही समय पर सिद्धू को जिम्मेदारी सौंपी है। अब सिद्धू की अगुआई में 2022 के विधानसभा चुनाव का बेड़ा पार लगेगा। वहीं सरपंच तरसेम सिंह नौशहरा पन्नूआ, दलजिदर सिंह जवंदा, हरपाल सिंह चौधरीवाल, सुखदेव सिंह, गुरपाल सिंह, पाल सिंह, रणजोध सिंह बब्बा, सुखदेव सिंह, बलकार सिंह, गुलशेर सिंह, सुखवंत सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी व दमन चौधरी ने कहा कि पट्टी हलके के विधायक हरमिदर सिंह गिल की अगुआई में सिद्धू को जल्द सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी