सांसद जसबीर सिंह डिपा ने की ग्रामीणों के साथ की बैठकें, कहा- सरकार ने बदली गांवों की नुहार

लोकसभा हलका खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिपा ने खडूर साहिब के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की मुश्किलें सुनीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:15 AM (IST)
सांसद जसबीर सिंह डिपा ने की ग्रामीणों के साथ की बैठकें, कहा- सरकार ने बदली गांवों की नुहार
सांसद जसबीर सिंह डिपा ने की ग्रामीणों के साथ की बैठकें, कहा- सरकार ने बदली गांवों की नुहार

संस, तरनतारन : लोकसभा हलका खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिपा ने खडूर साहिब के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत होगी। कांग्रेस पार्टी ने विकास के मामले में गांवों की नुहार बदल दी है। डिपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 2017 के चुनावी वादों को पूरा करते हुए युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा है। गांवों को शहरों जैसी सुविधाओं से लैस करने के अलावा जन कल्याण योजनाओं को ईमानदारी से लागू करके फर्ज पूरा किया है। इस मौके पर जाट महासभा के जिला अध्यक्ष मेहर सिंह चोताला ने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस पार्टी का राज्य में कोई बदल नहीं है। चोताला ने कहा कि सांसद डिपा की ओर से शिक्षा व सेहत से जुड़े प्रोजेक्ट लागू करवाए जा रहे है। ताकि सर्वपक्षीय विकास के वादे पूरे हो सके। चन्नी की नई कैबिनेट पर लोगों को भरोसा : मुनीम

उधर, जिला कांग्रेस के महासचिव मंगलदास मुनीम ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट को बधाई देते कहा कि आने वाले तीन माह के दौरान राज्य के लोगों को सरकार पर बहुत उम्मीदें है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को चाहिए कि चुनावी वादों को पूरा करते हुए राज्य के लोगों का भरोसा जीता जाए। मुनीम ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी दिन-रात एक करके राज्य भर में जनता का भरोसे जीतेगी। इस मौके पर पवनजीत सिंह खालसा, बनवारी लाल, कुलविदर किदा, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह रटौल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी