शादी का झांसा दे मौसेरी बहन को किया अगवा, केस

एक युवक ने शादी का झांसा दे कर अपनी ही 17 वर्षीय मौसेरी बहन को अगवा कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 03:30 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 03:30 AM (IST)
शादी का झांसा दे मौसेरी बहन को किया अगवा, केस
शादी का झांसा दे मौसेरी बहन को किया अगवा, केस

संसू, गोइंदवाल साहिब : एक युवक ने शादी का झांसा दे कर अपनी ही 17 वर्षीय मौसेरी बहन को अगवा कर लिया। इस संबंध में लड़की के पिता की शिकायत पर थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चौकी खडूर साहिब के एएसआइ मंजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 जुलाई की रात को घर में दाखिल होकर आरोपित युवक ने अपनी मौसी की लड़की को अगवा किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अवैध शराब के दो धंधेबाज काबू

खडूर साहिब निवासी रविशेर सिंह के घर में एएसआइ बलजिदर सिंह ने छापामारी करके 50 किलो लाहन बरामद की है। जबकि एएसआइ अवतार सिंह ने गांव हंसावाला निवासी आकाशदीप सिंह के घर से 37 हजार 500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है।

प्रतिबंधित दवाओं के साथ महिला सहित दो धरे, 14 ड्रग मनि बरामद

नशे विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने दो स्थानों पर नाका लगाकर महिला समेत दो लोगों को काबू किया। उनके कब्जे से 2100 प्रतिबंधित गोलियां व 14 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि सब इंसपेक्टर अमनदीप कौर ने श्मशानघाट के पास नाकाबंदी करके वार्ड-12 निवासी हरजिदर कौर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान प्लास्टिक के बैग से एक हजार प्रतिबंधित गोलियां व 14 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने चूंगी रोड पर नाकाबंदी करके वार्ड-19 निवासी राजबीर सिंह उर्फ राजा को काबू करके तलाशी ली। इस दौरान 11 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। शनिवार को दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी