ऑर्डिनेंस के खिलाफ लोक लहर चलाएगी कांग्रेस

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए ऑर्डिनेंस के बारे में लोगों को जागरूक करके केंद्र सरकार के खिलाफ लोक लहर चलाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:38 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:38 PM (IST)
ऑर्डिनेंस के खिलाफ लोक लहर चलाएगी कांग्रेस
ऑर्डिनेंस के खिलाफ लोक लहर चलाएगी कांग्रेस

संवाद सूत्र, पट्टी : केंद्र सरकार द्वारा जारी किए ऑर्डिनेंस के बारे में लोगों को जागरूक करके केंद्र सरकार के खिलाफ लोक लहर चलाई जाएगी। क्योंकि यह कानून देश के किसान को बर्बादी की कगार पर ले जाने वाला है। यह कहना है पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल का।

रविवार को बैठक मौके उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की किसानी विरोधी नीति के खिलाफ 15 जुलाई से लोक लहर चलाने लिए पट्टी हलके को पांचों जोनों में बांटा गया है। हलके की सभी पंचायतों से ऑर्डिनेंस के खिलाफ आवाज बुलंद करवाने लिए 15 जुलाई से कार्यक्रम किए जाएंगे। पहली कड़ी के दौरान नौशहरा पन्नुआ की अनाज मंडी में बैठक होगी। जिसमें 17 गांवों की पंचायतें भाग लेगी। दूसरे जोन की बैठक सरहाली कलां में होगी। जिसमें 30 पंचायतें भाग लेगी। जोन नंबर तीन की बैठक अनाज मंडी सभरा में होगी। जिसमें 25 पंचायतें भाग लेगी। जोन नंबर चार की बैठक कोट बुड्ढा में होगी। जिसमें 24 पंचायतें भाग लेगी। जोन नंबर पांच की बैठक कैरों की अनाज मंडी में होगी। जिसमें 17 पंचायतें भाग लेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में छह-छह फुट की दूरी पर कुर्सियां लगाई जाएगी और मास्क पहनना लाजमी किया गया है। बैठक मौके एडवोकेट दीपक अरोड़ा, ज्योति सेखों, हरमन सेखों भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी