गिल ने किया 2.10 करोड़ से बनी सड़क का उद्घाटन किया

संवाद सूत्र पट्टी विधायक हरमिदर सिंह गिल ने 1.30 करोड़ की लागत से गांव कैरों से सराली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:28 PM (IST)
गिल ने किया 2.10 करोड़ से बनी सड़क का उद्घाटन किया
गिल ने किया 2.10 करोड़ से बनी सड़क का उद्घाटन किया

संवाद सूत्र, पट्टी : विधायक हरमिदर सिंह गिल ने 1.30 करोड़ की लागत से गांव कैरों से सराली मंड तक बनी सड़क व 80 लाख से बने ड्रेन पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गांव उसमां में सीवरेज डालकर इंटरलाकिग टाइलें लगाने का काम चल रहा है। तीन श्मशानघाटों का नवीनीकरण व गांव की सड़क को पक्का किया जा रहा है। हरिके पत्तन, नौशहरा पन्नूआ, सरहाली, ढोटियां, गंडीविड, रत्तागुद्दा, दुबली, कोटबुड्ढा, भंगाला मंडी व सभरा में अनाज मंडियां बनाई जा रही है। हलके में 450 किलोमीटर लिक सड़कों को मरम्मत करने लिए 45 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इस मौके पर दलबीर सिंह सेखों, सुखविदर सिंह सिद्धू, हरमन सेखों, दीपक अरोड़ा, पार्षद जगजीत सिंह भुल्लर, कुलविदर सिंह बब्बा ने बताया कि वार्ड नंबर आठ की गलियों में 15 लाख की लागत से सीवरेज डाला जा रहा है। वार्ड नंबर छह में आठ लाख की लागत से विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है।

chat bot
आपका साथी