चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस होगी और मजबूत: विधायक अग्निहोत्री

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का स्वागत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:00 AM (IST)
चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस होगी और मजबूत: विधायक अग्निहोत्री
चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस होगी और मजबूत: विधायक अग्निहोत्री

जागरण संवाददाता, तरनतारन : विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए पहले पार्षद व फिर नगर कौंसिल के अध्यक्ष बनकर चन्नी ने अपना सियासी सफर शुरू किया। लगातार तीन बार विधायक बनकर कैबिनेट मंत्री बने चन्नी को सीएम बनाए जाने पर अनुसूचित जाति को बड़ा सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही इस वर्ग को उचित सम्मान दे रही है। डा. अग्निहोत्री ने कहा कि चन्नी के सीएम बनने से वह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी कांग्रेस को और मजबूत करेगी, वहीं चुनावी वादों को पूरा करते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लेने की क्षमता में आएगी।

डा. संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि चरनजीत सिंह चन्नी की अगुआई में राज्य में चार माह के दौरान सरकार इस कदर विकास करेगी कि 2022 के चुनाव में लोग दोबारा कांग्रेस को फतवा देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी को गुरु नगरी आने का न्यौता दिया गया है, जो उन्होंने मंजूर कर लिया है। सोमवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होने वाले शपथ गृह समागम में वर्कर पहुंचेंगे। इस मौके कश्मीर सिंह सिद्धू, गुरमिदर सिंह रटौल, चेयरमैन हरजिदर सिंह ढिल्लों, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दोदे, मनजीत सिंह ढिल्लों, जगजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह मल्ली, मनोज अग्निहोत्री, संजीव कुंदरा, मंगलदास मुनीम ने भी खुशी जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी