विधायक अग्निहोत्री ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

श्री गुरु अर्जन देव जी के 415वें शहीदी दिवस के संबंध में श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में बाबा दीप सिंह गतका पार्टी की ओर से ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:00 PM (IST)
विधायक अग्निहोत्री ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
विधायक अग्निहोत्री ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

जासं, तरनतारन : श्री गुरु अर्जन देव जी के 415वें शहीदी दिवस के संबंध में श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में बाबा दीप सिंह गतका पार्टी की ओर से ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इस दौरान विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री गुरु घर शीश नवाने पहुंचे तो टीम ने उनको सम्मानित किया।

विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि गुरु नगरी तरनतारन के विकास के लिए वह प्रयासरत हैं। सफाई कर्मियों की राज्य भर में चल रही हड़ताल के निपटारे को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। बाबा दीप सिंह गतका पार्टी के सदस्यों सविदर सिंह शिदा, सुखविदर सिंह बंटी, जतिदर सिंह बिट्टा, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, अमरीक सिंह, पलविदर सिंह ने विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह तनेजा, सोनू दोदे को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी