कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव के कर रही विकास : भुल्लर

विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने हलके के विभिन्न गांवों में 3.96 करोड़ की लागत से मुकम्मल होने वाले विकास कार्यो का आरंभ करते कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में खेमकरण हलके की नुहार बदली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:55 PM (IST)
कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव के कर रही विकास : भुल्लर
कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव के कर रही विकास : भुल्लर

संवाद सूत्र, खेमकरण : विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने हलके के विभिन्न गांवों में 3.96 करोड़ की लागत से मुकम्मल होने वाले विकास कार्यो का आरंभ करते कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में खेमकरण हलके की नुहार बदली जा रही है। कांग्रेस सरकार का मकसद बगैर भेदभाव विकास करवाना है। गांव ढोलण में 65 लाख, गांव भंडाल में 35 लाख, क्लस में 16 लाख, मेहंदीपुर में 16 लाख, गजल में 6 लाख, मरगिदपुरा में 22 लाख, मक्खी कलां में 27 लाख, भगवानपुरा में 30 लाख, अलगो कलां में 11 लाख, भैणी गुरमुख सिंह में 39 लाख, अकबरपुरा में 15 लाख, बलेर में 55 लाख, सुरसिंह में 79 लाख की राशि से विकास कार्य शुरू करवाते हुए कहा कि खेमकरण हलके के प्रत्येक गांव में विकास करवाया गया है। भुल्लर ने कहा कि पहला मौका है कि पंचायतों को विकास के लिए मुंह मांगी राशि जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में किसान वर्ग के भले लिए कर्जमाफी की योजना चल रही है। उन्होंने बताया कि बिजली बिलों की बकाया राशि माफ करने, केबल का किराया 100 रुपये करने के फैसले हर वर्ग के लिए राहत भरे है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे। ताकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाई जा सके।

इस मौके पर राज सिंह पत्तू, गुरिदर सिंह, सरबजीत सिंह मान, धर्मबीर सिंह मान, गुरसेवक सिंह, बनारसी दास, निरवैल सिंह भंडाल, निर्मल सिंह, बलबीर सिंह वल्टोहा, इंद्रबीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी