लापता लड़की को पुलिस ने परिवार के सुपुर्द किया

घर से लापता हुई 12 वर्षीय लड़की हरप्रीत कौर को थाना सिटी की पुलिस ने ढूंढकर परिवार के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:41 PM (IST)
लापता लड़की को पुलिस ने परिवार के सुपुर्द किया
लापता लड़की को पुलिस ने परिवार के सुपुर्द किया

संसू, पट्टी : घर से लापता हुई 12 वर्षीय लड़की हरप्रीत कौर को थाना सिटी की पुलिस ने ढूंढकर परिवार के हवाले कर दिया। उक्त लड़की अपने परिवार से नाराज होकर गांव से आ गई थी। पुलिस ने प्रथम पूछताछ के बाद उसके परिवार का पता लगाया व काउंसलिग के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया। थाना सिटी पट्टी के प्रभारी एसआइ परविदर सिंह ने बताया कि थाना वल्टोहा अधीन पड़ते गांव आसल उताड़ से रविवार को 12 वर्षीय लड़की हरप्रीत कौर घर में परिवार वालों से नाराज होकर पट्टी आ गई। जो रात को पट्टी बाजार में घूम रही थी, जिसको ड्यूटी अधिकारी एएसआइ कुलबीर सिंह ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह गांव आसल उताड़ की रहने वाली है। एएसआइ कुलबीर सिंह ने गांव के सरपंच हरभजन सिंह से संपर्क किया और लड़की के माता-पिता से संपर्क साधा। लड़की की काउंसलिग के बाद उसे मां हरजीत कौर व पिता पंजाब सिंह के सुपुर्द कर दिया।

chat bot
आपका साथी