तरनतारन में मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारी फहराएंगे तिरंगा

कोविड-19 के चलते पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:10 AM (IST)
तरनतारन में मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारी फहराएंगे तिरंगा
तरनतारन में मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारी फहराएंगे तिरंगा

जासं, तरनतारन: कोविड-19 के चलते पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से मनाया जाएगा। पुलिस लाइन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह पहली बार है कि समागम में किसी को न्योता देने के लिए कार्ड नहीं छपवाए गए। स्कूली विद्यार्थी भी शिरकत नहीं करेंगे। समागम में खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिंदर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर, रमनजीत सिंह सिक्की के अलावा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, डीसी कुलवंत सिंह धूरी, एसएसपी ध्रुमन एच निंबले, एसडीएम रजनीश अरोड़ा शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी