नगर कौंसिल उतरवा रहा है आप के होर्डिंग : सोहल

आम आदमी पार्टी (आप) के हलका इंचार्ज डा. कश्मीर सिंह सोहल ने बैठक के दौरान आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के अधिकारियों द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर आप से संबंधित बोर्ड और होर्डिंग उतारे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:07 AM (IST)
नगर कौंसिल उतरवा रहा है आप के होर्डिंग : सोहल
नगर कौंसिल उतरवा रहा है आप के होर्डिंग : सोहल

संस, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (आप) के हलका इंचार्ज डा. कश्मीर सिंह सोहल ने बैठक के दौरान आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के अधिकारियों द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर आप से संबंधित बोर्ड और होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस से संबंधित बोर्ड व होर्डिंग बिना कोई फीस जमा करवाए लगवाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। बैठक के दौरान कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि नगर कौंसिल की ईओ ने जुबानी आदेश दिया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से संबंधित कोई भी बोर्ड शहर में लगा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली सुविधाओं से संबंधित आप की ओर से शहर में निजी स्थानों पर सैकड़ों बोर्ड लगवाए गए, जो नगर कौंसिल द्वारा उतारे जा रहे हैं। सोहल ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर नगर कौंसिल के ईओ का अगर रवैया न बदला तो कार्यालय समक्ष धरना दिया जाएगा। इस मौके बलदेव सिंह पन्नू, शिगारा सिंह, कुलवंत सिंह पन्नू, मीडिया इंचार्ज हरप्रीत सिंह धुन्ना, मनमीत सिंह मल्ली, इंद्रजीत सिंह हैरी, रणजीत सिंह सोनू, अमरीक सिंह मलिया, नवजीत सिंह, सुखदेव सिंह कोहाड़का मौजूद थे।

बिना फीस किसी को होर्डिंग लगाने की इजाजत नहीं : ईओ शरणजीत कौर

नगर कौंसिल की ईओ शरणजीत कौर ने इस मामले में कहा कि बिना फीस जमा करवाए किसी को भी होर्डिग लगाने का अधिकार नहीं है। आप नेता कश्मीर सिंह सोहल की ओर से लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

chat bot
आपका साथी