गांव कसेल में 13 लोगों ने घर में दाखिल होकर गोलियां चलाई, एक घायल

गांव कसेल में करीब 13 लोगों ने बलजिदर सिंह के घर में दाखिल होकर गोलियां चलाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM (IST)
गांव कसेल में 13 लोगों ने घर में दाखिल होकर गोलियां चलाई, एक घायल
गांव कसेल में 13 लोगों ने घर में दाखिल होकर गोलियां चलाई, एक घायल

संसू, झब्बाल : गांव कसेल में करीब 13 लोगों ने बलजिदर सिंह के घर में दाखिल होकर गोलियां चलाई। विरोध करने पर आरोपितों ने बलजिदर सिंह के चाचा पंजाब सिंह को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। एएसआइ नरिदर सिंह ने बताया कि जोधा सिंह, तारबीर सिंह, कालू सिंह, सन्नी कुमार, चान्नण सिंह, रविदर सिंह, लवप्रीत सिंह, सन्नी सिंह, नन्ना सिंह, कालू राम के अलावा तीन अज्ञात लोग रात 12 बजे बलजिदर सिंह के घर में दाखिल हुए और राइफल से गोलियां चलाने लगे। मौके पर बलजिदर सिंह के चाचा पंजाब सिंह ने मना किया तो तेजधार हथियारों से उसे घायल कर दिया गया। थाना सराय अमानत खां में आरोपितों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अवैध शराब का धंधा करने वाला काबू

थाना सदर के एएसआइ सविदर सिंह ने अवैध शराब का धंधा करने वाले गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बुघा के घर छापामारी की। इस दौरान 1500 किलो लाहन और ड्रम बरामद किए गए। आरोपित के विरुद्ध एक्साइज एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। हेरोइन सहित दो दबोचे

थाना वैरोवाल की पुलिस ने एसआइ बलविदर सिंह की अगुआइ में बहादुरनगर निवासी दिलबाग सिंह उर्फ बागा को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना सरहाली के प्रभारी एसआइ हरशा सिंह संधू ने गुरमीत सिंह को 30 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। जातिसूचक शब्द करने पर केस

गांव करमूवाला निवासी विरसा सिंह ने थाना चोहला साहिब में दस लोगों के विरुद्ध जातिसचूक शब्द कहने और पत्थर मारने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विरसा सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि रंजिशन बलबीर सिंह, माणा सिंह, गुरमीत सिंह, हरवेल सिंह, सुखदयाल सिंह, चान्नण सिंह, प्रभजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, साहिब सिंह, सुखचैन सिंह ने मार देने की नीयत से ईंट-पत्थर बरसाए। मना करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकियां दी। एएसआइ गुरमुख सिंह ने मौके पर जाकर आरोपितों पर केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी