कांग्रेस सरकार ने सर्वपक्षीय विकास करवाया : गिल

हलका विधायक हरमिदर सिंह गिल ने गांव राधलके में 18 लाख की राशि से बनने वाली सड़क का नींवपत्थर रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:12 PM (IST)
कांग्रेस सरकार ने सर्वपक्षीय विकास करवाया : गिल
कांग्रेस सरकार ने सर्वपक्षीय विकास करवाया : गिल

संसू, पट्टी : हलका विधायक हरमिदर सिंह गिल ने गांव राधलके में 18 लाख की राशि से बनने वाली सड़क का नींवपत्थर रखा। इस मौके पर शिअद से जुड़े सात परिवारों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इन परिवारों को सम्मानित करते हुए विधायक गिल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के लिए रास्ता साफ हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास करवाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। विधायक गिल ने बताया कि विभिन्न गांवों में दो करोड़ की लागत से छह किलोमीटर लंबी सड़कें बनाने के लिए स्वीकृति ली गई है। उन्होंने बताया कि गांव ठट्ठियां खुर्द, अलीपुर, कोटदाता, पनगोटा, गंडीविड, संगवा में हाल ही में विकास कार्य शुरू करवाए गए है।

इस मौके पर नगर कौंसिल अध्यक्ष दलबीर सिंह सेखों, ब्लाक समिति चेयरमैन सुखविदर सिंह सिद्धू, साधू सिंह चंबल, हरजिदर सिंह चंबल, राजकरन सिंह भग्गूपुर, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, बलजिदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी