विधायक गिल की मौजूदगी में कई अकाली परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

गांव लौहका में विधायक हरमिदर सिंह गिल की अगुआई में बैठक हुई। इसमें कई अकाली परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का एलान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:34 PM (IST)
विधायक गिल की मौजूदगी में कई अकाली परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
विधायक गिल की मौजूदगी में कई अकाली परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

संवाद सूत्र, पट्टी : गांव लौहका में विधायक हरमिदर सिंह गिल की अगुआई में बैठक हुई। इसमें कई अकाली परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का एलान किया। उनको विधायक गिल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षो में हुए हलके के विकास से प्रभावित होकर ये परिवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विधायक हरमिदर गिल ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिस तरह पंजाब का विकास करवाया, उसी के बलबूते आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और दोबारा पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दो किलोवाट लोड वाले परिवारों के बिजली बिल माफ करके लोगों को बड़ी राहत दी है और 2022 के चुनाव में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का एलान किया है। गिल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान से चुनाव से पहले ही चरणजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि यह पार्टी प्रत्येक धर्म का सत्कार करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने से पहले शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी सिर्फ लोगों से वादे करने वाली है, उनको पूरा करने में कोई रुचि नहीं दिखाने वाली। कांग्रेस में शामिल होने वाले बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, निरवैल सिंह, हरजीत सिंह लाली को विधायक हरमिदर सिंह गिल ने सम्मानित करते कहा कि पार्टी उनको हर बनता मान-सम्मान देगी। इस मौके सियासी सचिव नवरीत सिंह जल्लेवाल, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरमन सेखों मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी