मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी

13 वर्ष से कम वेतन पर काम कर रहे मनरेगा कर्मियों की एडीसी (विकास) कार्यालय के बाहर 20वें दिन भी हड़ताल जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM (IST)
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी

संस, तरनतारन : 13 वर्ष से कम वेतन पर काम कर रहे मनरेगा कर्मियों की एडीसी (विकास) कार्यालय के बाहर 20वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रदेश कमेटी के फैसले मुताबिक आने वाले दिनों में सब कमेटियों के पांच मेंबरों (मंत्रियों) की निजी रिहायशों का अपने परिवारों समेत घेराव किया जाएगा। घेराव में गांवों के पंच-सरपंच, मनरेगा मजदूर भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भले ही मुख्यमंत्री समक्ष रखी पांच मांगों में उनका मसला भी शामिल है। पर इसके बावजूद यह सारा कुछ सियासी ड्रामा लग रहा है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा द्वारा मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। इस मौके पर प्रदीप सिंह पट्टी, हरपाल सिंह भिखीविड, हरदीप सिंह वल्टोहा, निशान सिंह चोहला साहिब, मनप्रीत सिंह गंडीविड, पलविदर सिंह नौशहरा पन्नूआ, अमरजीत सिंह तरनतारन, संदीप सिंह खडूर साहिब मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी