केंद्र ने बीएसएफ का दायरा बढ़ाकर प्रदेश को आर्थिक तौर पर कमजोर किया : पासला

भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) के राष्ट्रीय महासचिव मंगत राम पासला ने गांव वैरोंवाल (दारापुर) में कांफ्रेंस को संबोधित करते कहा कि किसानों के आंदोलन को कुछ दल राजनीतिक लाभ लेने के लिए राजनीति से जोड़ रहे हैं जोकि गलत है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM (IST)
केंद्र ने बीएसएफ का दायरा बढ़ाकर प्रदेश को आर्थिक तौर पर कमजोर किया : पासला
केंद्र ने बीएसएफ का दायरा बढ़ाकर प्रदेश को आर्थिक तौर पर कमजोर किया : पासला

संसू, खडूर साहिब : भारतीय इंकलाबी मा‌र्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) के राष्ट्रीय महासचिव मंगत राम पासला ने गांव वैरोंवाल (दारापुर) में कांफ्रेंस को संबोधित करते कहा कि किसानों के आंदोलन को कुछ दल राजनीतिक लाभ लेने के लिए राजनीति से जोड़ रहे हैं, जोकि गलत है। पासला ने कहा कि कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह कानून लागू किए गए है। अब बीएसएफ का दायरा बढ़ाकर पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की नीति चलाई जा रही है। पासला ने कहा कि जो लोग कृषि से संबंधित नहीं, वह जमीर की आवाज पर आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं।

इस मौके पर जम्हूरी किसान सभा के प्रदेश नेता प्रगट सिंह जामराय, जिलाध्यक्ष मुख्तार सिंह मल्ला, रेशम सिंह फैलोके, देहाती मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह भैल, जसबीर सिंह वैरोंवाल, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुलखण सिंह तुड़, सीटीयू के बलदेव सिंह पंडोरी, जंगबहादुर सिंह, सरबजीत सिंह भरोवाल, सुखदेव सिंह, गोपी बदेशा, हरपाल सिंह, कर्म सिंह, नरिदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी