मजीठा सोहियां कलां सड़क पर पुल का दो बार रखा गया नींव पत्थर

मजीठा सोहियां कलां सड़क पर बना पुल टूटा होने के कारण कई बार यहां हादसे हो चुके हैं तथा कई कीमती जाने जा चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:16 AM (IST)
मजीठा सोहियां कलां सड़क पर पुल का दो बार रखा गया नींव पत्थर
मजीठा सोहियां कलां सड़क पर पुल का दो बार रखा गया नींव पत्थर

संवाद सहयोगी, मजीठा : मजीठा सोहियां कलां सड़क पर बना पुल टूटा होने के कारण कई बार यहां हादसे हो चुके हैं तथा कई कीमती जाने जा चुकी हैं। तीन साल पहले पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया द्वारा रखे गए नींव पत्थर के बावजूद विभाग द्वारा सुखजिदर राज लाली से नीवं पत्थर रखवाया गया।

विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया के राजनीतिक सचिव एडवोकेट राकेश पराशर व नगर कौंसिल मजीठा के प्रधान तरुण कुमार अबरोल ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के प्रयास से यह पुल तोड़कर बनाने के लिए मंजूरी मिल गई थी तथा इसके लिए राशि भी मंजूर हो गई थी। सड़क निर्माण विभाग दिसंबर 2016 में पुल को तोड़कर मजीठिया द्वार नींव पत्थर रखा गया था। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के सभी कार्यों के लिए मंजूर हुए फंड रोककर वापस मंगवा लिए थे। इस कारण पुल निर्माण का कार्य बीच में रह गया। अब लोगों के रोष प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा दोबारा पुल का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया हैं। संबंधित विभाग के कार्यकारी इंजीनियर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस पुल के पुन: निर्माण के लिए उस समय 70 लाख रुपये मंजूर हुए थे, जो सरकार ने रोक दिए थे। अब दोबारा पुल निर्माण के लिए राशि जारी की गई है।

chat bot
आपका साथी