ब्रह्मंपुरा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रहे माझा के जरनैल मजीठिया

अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त व पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा के सियासी गढ़ में सेंध लगाने के लिए शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सौंपी गई जिम्मेदारी रंग लाने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 11:01 AM (IST)
ब्रह्मंपुरा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रहे माझा के जरनैल मजीठिया
ब्रह्मंपुरा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रहे माझा के जरनैल मजीठिया

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन

अकाली दल संयुक्त के सरप्रस्त व पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा के सियासी गढ़ में सेंध लगाने के लिए शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सौंपी गई जिम्मेदारी रंग लाने लगी है। मंगलवार को मजीठिया की अगुआई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य बलविदर सिंह वेईपुई की अगुआई में कई नेताओं ने ब्रह्मंपुरा का साथ छोड़ते हुए शिअद में शामिल होने का फैसला किया। इन नेताओं की शिअद में शमूलियत करवाने वाले पूर्व मंत्री मजीठिया की खडूर साहिब हलके में बढ़ रही सियासी सरगर्मी से संकेत मिल रहे हैं।

गठजोड़ की सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा 2012 के चुनाव में खडूर साहिब से कांग्रेस के रमनजीत सिंह सिक्की से हार गए थे। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ब्रह्मंपुरा को दोबारा सियासी तौर पर सरगर्म करते हुए 2014 के चुनाव में लोक सभा खडूर साहिब की टिकट दी थी तो वह सांसद बन गए। 2017 के चुनाव में शिअद की हार के बाद ब्रह्मंपुरा ने सुखबीर के खिलाफ बगावत का झंडा उठा दिया। शिअद से निष्कासित होने के बाद ब्रह्मंपुरा ने अलग दल बना लिया था। खडूर साहिब हलके में पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा की सियासी सरदारी को कमजोर करने के लिए सुखबीर बादल ने मजीठिया को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह घसीटपुरा ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था और मजीठिया ने फरवरी में उन्हें शिअद में शामिल कर लिया था। पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा के करीबी व एसजीपीसी मेंबर बलविदर सिंह वेईपुई, अकाली दल संयुक्त के एससी विग के जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह फतेहाबाद, पूर्व सर्कल अध्यक्ष हरदेव सिंह नागोके, हरबंस सिंह जवंदपुर, काबल सिंह मीयांविड ने ब्रह्मंपुरा का साथ छोड़कर मंगलवार को बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुआई में शिअद में आ गए। इससे पूर्व सांसद ब्रह्मंपुरा को तगड़ा झटका मिया है।

chat bot
आपका साथी