कामरेड गुरबख्श सिंह को दी श्रद्धांजलि

। कामरेड गुरबख्श सिंह की आत्मिक शांति के लिए गांव सरहाली कलां में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:50 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:09 AM (IST)
कामरेड गुरबख्श सिंह को  दी श्रद्धांजलि
कामरेड गुरबख्श सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, तरनतारन : कामरेड गुरबख्श सिंह की आत्मिक शांति के लिए गांव सरहाली कलां में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। उनका देहांत 30 नवंबर हुआ था। मंगलवार को बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने कीर्तन करके उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

इस मौके पर मौजूद भारतीय खेत मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड गुलजार सिंह गोरिया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड अमरजीत सिंह आसल, ऑल इंडिया डोमेस्टिक वर्कर विंग की अध्यक्ष कामरेड दसविंदर कौर, पंजाब खेत मजदूर सभा के पूर्व अध्यक्ष कामरेड संतोख सिंह, पंजाब खेत मजदूर सभा के सरपरस्त कामरेड स्वर्ण सिंह नागोके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्लॉक सचिव कामरेड बलविंदर सिंह ददेहर साहिब, रशपाल सिंह घुर्कविंड, अंजू रानी, हीरा सिंह, बलविंदर सिंह बिल्लिया वाला, मेजर सिंह दारापुर, जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह जोधपुर, स्वर्ण सिंह किरतोवाल और सीमा सरहाली ने कामरेड गुरबख्श सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की।

chat bot
आपका साथी