जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली

। गांव महंदीपुर के किसान बलविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने 12 बोर की राइफल से गोलियां चला दीं। गोली लगने से बलविंदर सिंह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:04 AM (IST)
जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली
जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली

संसू, खेमकरण : गांव महंदीपुर के किसान बलविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने 12 बोर की राइफल से गोलियां चला दीं। गोली लगने से बलविंदर सिंह घायल हो गया। जबकि आरोपितों ने उसके दो भाइयों को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि बलविंदर सिंह अपने भाई सलविंदर सिंह व जैमल सिंह के साथ खेमकरण से गांव महंदीपुर जा रहा था। गांव की हदबंदी में सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह, दुल्ला सिंह, मेहताब सिंह, गुरमेल सिंह, गुरलाल सिंह, बीर सिंह, रजिंदर सिंह राजा व हरप्रीत सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया। यह सभी लोग 12 बोर राइफलों, तेजधार हथियारों व बेसबाल बेट से लैस थे। आरोपित सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, बंटी सिंह, गुरभेज सिंह, नवदीप सिंह निवासी महंदीपुर व पांच अज्ञात लोगों ने 12 बोर राइफलों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से बलविंदर सिंह घायल हो गया। बचाव के लिए आगे आए उसके भाई सलविंदर सिंह और जैमल सिंह पर बाकी आरोपितों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तीनों को घायल करके आरोपित फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी