प्रापर्टी डीलर के घर से रिवाल्वर, 31 तोले सोने के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

उप्पल कालोनी में प्रापर्टी डीलर दिलबाग सिंह के घर में दाखिल होकर 32 बोर का रिवाल्वर 50 कारतूस 1.06 लाख की राशि 31 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मौके पर जाकर डाग स्क्वायड की मदद से आरोपितों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:26 PM (IST)
प्रापर्टी डीलर के घर से रिवाल्वर, 31 तोले सोने के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर
प्रापर्टी डीलर के घर से रिवाल्वर, 31 तोले सोने के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

संवाद सूत्र, भिखीविड : उप्पल कालोनी में प्रापर्टी डीलर दिलबाग सिंह के घर में दाखिल होकर 32 बोर का रिवाल्वर, 50 कारतूस, 1.06 लाख की राशि, 31 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मौके पर जाकर डाग स्क्वायड की मदद से आरोपितों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रापर्टी डीलर दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका भाई हरपाल सिंह खेमकरण के गांव माछीके में रहता है। उनके पिता हरभजन सिंह की 10 जून को मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही दिलबाग सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर व लड़के दीपकरन सिंह समेत गांव माछीके चला गया। वहां अंतिम संस्कार व अन्य रस्में निभाने के बाद मंगलवार को जब घर लौटा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। प्रापर्टी डीलर दिलबाग सिंह ने बताया कि घर से प्वाइंट 32 का लाइसेंसी रिवाल्वर, 50 कारतूस, 1.6 लाख की नकदी, 31 तोले सोने के आभूषण चोरी हो गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि पिता की मौत की खबर सुनते ही वह पूरी तरह शोकमें डूब गया। घर से जाते समय ताले लगाना भूल गया था। इसका अज्ञात लोगों ने फायदा उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविदर सिंह, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिगर प्रिट माहिर व डाग स्क्वायड की मदद से आरोपितों का पता लगाना चाहा। परंतु फिलहाल कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी