कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सब्जियों में मक्खी की रोकथाम के बारे में किया जागरूक

यूनिवर्सिटी के अधीन काम कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र बूह द्वारा सब्जियों में मक्खी की रोकथाम के लिए वेबिनार करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:05 PM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सब्जियों में मक्खी की रोकथाम के बारे में किया जागरूक
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सब्जियों में मक्खी की रोकथाम के बारे में किया जागरूक

संसू, हरिके पत्तन : गुरु अंगद देव वेटनरी व पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी के अधीन काम कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र बूह द्वारा सब्जियों में मक्खी की रोकथाम के लिए वेबिनार करवाया। इसमें 25 किसानों ने हिस्सा लिया। विज्ञान केंद्र के इंचार्ज डॉ. निर्मल सिंह ने किसानों और माहिरों का स्वागत करते कहा कि तोरी, करेला, खीरा और खरबूजा आदि को मक्खी द्वारा अकसर नुकसान पहुंचाया जाता है। जिसके चलते क्वालिटी पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सब्जियों पर किए जाते स्प्रे का असर मनुष्य की सेहत पर पड़ता है। कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बलविंदर कुमार ने बताया कि जिले के बड़े क्षेत्र में कद्दू जाति से संबंधित सब्जिया उगाई जाती है, जिसके लिए किसानों को मक्खी से होने वाले नुकसान से सतर्क रहने की जरूरत है। राष्ट्रीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद से पहुंचे डॉ. मारियाडोस ए ने सब्जियों में मक्खी की पहचान, जीवन चक्र, फ्रूट फ्लाई ट्रेप लगाने का उचित समय के बारे में किसानों को जानकारी दी। पंजाब स्टेट फार्मर मिशन से डॉ. निखिल अंबिश मेहता ने भी संबोधन किया। नाबार्ड बैंक की ओर से जसकीरत सिंह ने भी संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी