किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने गांव तुड़ में की रैली

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से गांव तुड़ में जिला स्तरीय रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:22 PM (IST)
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने गांव तुड़ में की रैली
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने गांव तुड़ में की रैली

संवाद सहयोगी, तरनतारन : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से गांव तुड़ में जिला स्तरीय रैली की गई। इसमें प्रदेश महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर, सुखविदर सिंह सभरा, सतनाम सिंह माणोचाहल, सविदर सिंह तुड़ ने कहा कि जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ की शख्सियत से प्रेरणा लेकर हम दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों की वापसी के लिए चल रहे मोर्चे में शिरकत कर रहे हैं। इसमें जरूर कामयाबी मिलेगी।

स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि छह माह से अधिक समय के दौरान दिल्ली आंदोलन में 500 के करीब किसानों की जान जा चुकी है, परंतु अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों की वापसी के लिए कोई एलान नहीं किया गया, जो चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब की उपजाऊ जमीन को बर्बाद करने के लिए कृषि कानून लाए गए हैं। देश का अनाज भंडार भरने वाला किसान उतनी देर तक संघर्ष करेगा, जब तक ये कानून वापस नहीं होते। इस अवसर पर गोबिद सिंह तुड़, जवाहर सिंह टांडा, बचित्र सिंह, अमरिदर सिंह वेईपूई, भगवान सिंह धूंदा, सुखविदर सिंह दुग्गलवाला, कुलदीप सिंह तुड़, मेजर सिंह तुड़, तेजिदरपाल सिंह राजू रसूलपुर ने कहा कि जब देश के किसान को नए कानून की जरूरत ही नहीं तो फिर केंद्र द्वारा बिना वजह कानून लागू करना हमारी समझ से परे है।

chat bot
आपका साथी