28 से डीसी कार्यालय के सामने लगाएंगे पक्का मोर्चा

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू व सीनियर उपाध्यक्ष सविदर सिंह चोताला ने जानकारी देते बताया कि किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर 28 सितंबर से डीसी कार्यालय के सामने पक्का मोर्चा शुरू किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:26 PM (IST)
28 से डीसी कार्यालय के सामने लगाएंगे पक्का मोर्चा
28 से डीसी कार्यालय के सामने लगाएंगे पक्का मोर्चा

संवाद सहयोगी, तरनतारन : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू व सीनियर उपाध्यक्ष सविदर सिंह चोताला ने जानकारी देते बताया कि किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर 28 सितंबर से डीसी कार्यालय के सामने पक्का मोर्चा शुरू किया जा रहा है। सरकार ने यदि फिर भी मांगों की ओर ध्यान न दिया गया तो पक्का मोर्चा 30 सितंबर से रेल मार्ग पर तब्दील कर दिया जाएगा।

पन्नू व चोताला ने कहा कि जब तक मांगें मंजूर नहीं की जाती, तब तक यह पक्का मोर्चा जारी रहेगा और पंजाब में कोई भी किसान धान की खरीद के लिए फर्दे नहीं देगा। पंजाब भर के गांवों में इस मोर्चे की तैयारियां उच्च स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे में हजारों किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं द्वारा शमूलियत की जाएगी। नेताओं ने तीन कृषि कानूनों को रद करने, 23 फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी वाला एमएसपी का कानून बनाने, डा. स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू करने, किसानों-मजदूरों का पूरा कर्जा खत्म करने, दिल्ली मोर्चे में शहीद हुए किसानों-मजदूरों के परिवारों को घोषित पांच लाख का मुआवजा राशि, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। किसान नेताओं ने 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने लिए देश वासियों को अपील की व दिल्ली के बार्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत बनाने लिए लामबंद किया।

chat bot
आपका साथी