पत्नी के साथ था विवाद, साले को अगवा कर बुरी तरह पीटा

। पत्नी के साथ चले आ रहे विवाद में पति ने दो भाइयों और पिता से मिलकर साले का अपहरण कर लिया और उसे बुरी तरह पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:25 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:25 AM (IST)
पत्नी के साथ था विवाद, साले  को अगवा कर बुरी तरह पीटा
पत्नी के साथ था विवाद, साले को अगवा कर बुरी तरह पीटा

संवाद सूत्र, पट्टी : पत्नी के साथ चले आ रहे विवाद में पति ने दो भाइयों और पिता से मिलकर साले का अपहरण कर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने पीड़ित को बरामद कर अस्पताल में दाखिल करवाया।

गांव बोपाराय निवासी मेजर सिंह ने बताया कि नौ वर्ष पहले उसने अपनी बेटी राजविंदर कौर की शादी गांव चीमा कलां निवासी धारा सिंह के बेटे सलविंदर सिंह से की थी। विवाह के बाद उनकी लड़की ने बेटे को जन्म दिया। पति-पत्नी में हर रोज झगड़ा होने लगा। पति से तंग आकर राजविंदर कौर अपने बेटे के साथ मायके आ गई और यहीं रहने लगी। लेकिन सलविंदर सिंह ने पत्नी को तंग करना नहीं छोड़ा।

मंगलवार को मेजर सिंह का बेटा लखविंदर सिंह (18) अपने चचेरे भाई जगजीत सिंह व फूफा के लड़के लवप्रीत सिंह को गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सरहाली में छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में सलविंदर सिंह ने भाई जुगराज सिंह, रंजीत सिंह राणा और पिता धारा सिंह के साथ लखविंदर का अपहरण कर लिया। आरोपित उसे गांव चीमा में ले गए और बुरी तरह से पीटा। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी मेजर सिंह को दी। इसके बाद पुलिस ने छापामारी करके सलविंदर सिंह के घर से लखविंदर सिंह को बरामद कर लिया और उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

डीएसपी कमलप्रीत सिंह मंड ने बताया कि ड्यूटी अफसर एएसआइ लखविंदर सिंह ने मेजर सिंह के बयान दर्ज कर चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी