केजरीवाल ने किया महिला शक्ति का सम्मान : औलख

आम आदमी पार्टी ट्रेंड विग के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख की अध्यक्षता में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक फतेहाबाद में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:04 PM (IST)
केजरीवाल ने किया महिला शक्ति का सम्मान : औलख
केजरीवाल ने किया महिला शक्ति का सम्मान : औलख

संसू, खडूर साहिब : आम आदमी पार्टी ट्रेंड विग के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख की अध्यक्षता में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक फतेहाबाद में हुई। इसमें पार्टी कन्वीनर अरविद केजरीवाल द्वारा राज्य में सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये दिए जाने की गारंटी पर खुशी जाहिर की गई।

इस मौके गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि अरविद केजरीवाल की ओर से पंजाब की महिला शक्ति को जो सम्मान दिया जा रहा है, उसकी मिसाल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में नहीं मिलती। गुरसेवक सिंह औलख ने कहा कि महिला शक्ति आम आदमी पार्टी के पक्ष में पूरी तरह से जुट चुकी है। इसके नतीजे एतिहासिक साबित होंगे। इस मौके पर शेर सिंह झंडेर, बलजीत सिंह, हैरी गिल, सेवकपाल सिंह, रविइंद्र कौर औलख, सुमनदीप कौर औलख, सुखविदर कौर संधू, राजविदर पवार, हरप्रीत सिंह धुन्ना, हरप्रीत सिंह संधू, रणजीत सिंह पवार, तरसेम सिंह कुहाड़का, हरजिदर सिंह सरां ने संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी