गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी में दस जोड़ों का करवाया आनंद कारज

गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी की ओर से संगत के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की दस लड़कियों का कन्यादान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:00 AM (IST)
गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी में दस जोड़ों का करवाया आनंद कारज
गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी में दस जोड़ों का करवाया आनंद कारज

जासं, तरनतारन : मोहल्ला सचखंड रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी की ओर से संगत के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की दस लड़कियों का कन्यादान किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में दस जोड़ों का सिख गुरु मर्यादा मुताबिक विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर बरातियों की सेवा लिए जलेबी का लंगर लगाया गया।

गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी के मुख्य सेवादार मनजीत सिंह ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की दस बेटियों का कन्यादान करने के लिए इलाके की संगत का भरपूर सहयोग है। एक-एक करके दस दूल्हे बरात समेत पंडाल में पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में दस जोड़ों के आनंद कार्य संपन्न हुए। इसके बाद कड़ाह प्रसाद भी बांटा गया। बरातियों के स्वागत में जलेबी का लंगर वितरण किया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

वहीं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वार्ड नंबर छह में संगत द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस के महासचिव मंगलदास मुनीम ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, शिदर सिंह, प्रभजीत सिंह, बचन सिंह फौजी, रोहित सल्होत्रा, सुनील कुमार, सागर सल्होत्रा, दयाल मोनू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी