सेहत मंत्री आज जनता को सौंपेंगे सिविल का जच्चा बच्चा वार्ड

साढ़े आठ करोड़ की लागत से तैयार 100 बेड वाले जच्चा-बच्चा वार्ड लोकार्पण सेहत और परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू सोमवार दोपहर ढाई बजे करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:21 PM (IST)
सेहत मंत्री आज जनता को सौंपेंगे सिविल का जच्चा बच्चा वार्ड
सेहत मंत्री आज जनता को सौंपेंगे सिविल का जच्चा बच्चा वार्ड

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : साढ़े आठ करोड़ की लागत से तैयार 100 बेड वाले जच्चा-बच्चा वार्ड लोकार्पण सेहत और परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू सोमवार दोपहर ढाई बजे करेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरे होते ही सिविल अस्पताल 100 से 200 बेड में परिवर्तित हो जाएगा।

2017 में तरनतारन के विधायक बनते ही डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने सिविल अस्पताल में जिला स्तरीय सेहत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से प्रोजेक्ट स्वीकृति करवाया था। साढ़े आठ करोड़ की लागत से 100 बेड वाला जच्चा-बच्चा वार्ड तैयार करवाया गया। अभी ट्रामा वार्ड बनाना बाकी : डॉ. अग्निहोत्री

विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री का कहना है कि ये प्रोजेक्ट पूरा होते ही जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई। अभी सात करोड़ की लागत से यहां पर ट्रामा वार्ड का गठन किया जाना है। यहां पर आइसीयू, वेंटीलेटर, सीटी स्कैन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिले में लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं मिले, ये मेरा प्रथम कर्तव्य है।

chat bot
आपका साथी