15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, आरोपित काबू

गांव दारापुर निवासी हरमनप्रीत सिंह नामक युवक ने 15 वर्ष की नाबालिग लड़की अपनी हवस का शिकार बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM (IST)
15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, आरोपित काबू
15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, आरोपित काबू

जासं, तरनतारन : गांव दारापुर निवासी हरमनप्रीत सिंह नामक युवक ने 15 वर्ष की नाबालिग लड़की अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि गांव दारापुर निवासी सतनाम सिंह के लड़के हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ नाबालिग लड़की ने लिखित शिकायत देते बताया कि छह जुलाई को वह अपने घर में अकेली थी कि दोपहर के समय हरमनप्रीत सिंह नामक युवक घर में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकियां देते आरोपित ने मासूम को लगातार दुष्कर्म करता रहा। दस नवंबर को वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इलाज लिए जब डाक्टर के पास ले जाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने उक्त शिकायत की जांच करते आरोपित के खिलाफ शुक्रवार को थाना वैरोंवाल में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छापामारी करके आरोपित को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। रंजिशन चलाई गोलियां, इरादतन हत्या का केस दर्ज

झब्बाल में गांव कोट धर्म चंद कलां निवासी सुखदेव सिंह के बेटे मनजीत सिंह पर युवक ने पिस्टल से गोलियां चला दीं।थाना झब्बाल प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि चार नवंबर को सुखदेव सिंह के बेटे मनजीत सिंह का गुरप्रीत सिंह के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश तहत आरोपित ने उसको घर से बाहर बुलाकर पिस्टल से गोलियां चलाई। महिला सब इंस्पेक्टर कुमारी सोने ने मौके पर जाकर 32 बोर का एक खाली कारतूस कब्जे में लेकर आरोपित खिलाफ इरादत्न हत्या तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रास्ता रोककर किया घायल

खडूर साहिब के गांव कल्ला निवासी तजिदर सिंह को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर उसकी छाती पर नुकीली वस्तु मार घायल कर दिया। एएसआइ कंवलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में रणजीत सिंह, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह काका के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी