फगवाड़ा में ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे विधायक अग्निहोत्री

फगवाड़ा में करवाए गए राज्य स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने के लिए विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री वहां पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:43 PM (IST)
फगवाड़ा में ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे विधायक अग्निहोत्री
फगवाड़ा में ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे विधायक अग्निहोत्री

जासं, तरनतारन : फगवाड़ा में करवाए गए राज्य स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने के लिए विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री वहां पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत करते हुए कहा कि तरनतारन जिले के ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान जो मांगें सरकार तक रखी गई थी, उनको तुरंत मंजूर किया जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने तरनतारन के चल रहे विकास कार्यो को लेकर विधायक अग्निहोत्री से जानकारी लेते हुए कहा कि विकास के मामले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ग्रांटों की कोई कमी नहीं है, जितनी भी ग्रांट जारी की जा रही है, उसे तुरंत खर्च करके विकास कार्य मुकम्मल करवाए जाए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक बलविदर सिंह धालीवाल, सुनील दत्ती, डा. संदीप अग्निहोत्री, सोनू दोदे, शक्ति शर्मा, एके जोशी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी