रंजिश में युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, हवाई फायर भी किए

कुछ युवकों ने गांव काजीकोट निवासी सन्नी नामक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:48 PM (IST)
रंजिश में युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, हवाई फायर भी किए
रंजिश में युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, हवाई फायर भी किए

जागरण संवाददाता, तरनतारन : वर्ष 2017 में हुए पुराने विवाद की रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने गांव काजीकोट निवासी सन्नी नामक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सन्नी के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगने से वे घायल हो गया। उसे अमृतसर के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जाते-जाते हमलावरों ने हवाई फायर भी किए।

इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ युवकों के विरुद्ध इरादतन हत्या, मारपीट करने और असलहा एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

गांव काजीकोट निवासी जतिदर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा सन्नी सिंह काम लिए तरनतारन शहर में 26 सितंबर को आया हुआ था। इस दौरान गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह नजदीक पहुंचा तो गांव के ही रहने वाले बल्लू, सरवन सिंह उर्फ गग्गी, रोशी, हरजीत सिंह प्रताप सिंह, हरदेव सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह और बलराज सिंह घोदा ने घेर लिया और सन्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने सन्नी पर तेजधार हथियारों से वार किए। सन्नी के सिर और शरीर पर चोटें लगी और वे गंभीर हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जाते-जाते हमलावरों ने हवाई फायर किए और फरार हो गए।

जतिदर सिंह ने बताया कि हमलावरों का सन्नी के साथ 2017 में विवाद हुआ था। इसी रंजिश तहत हमलावरों ने सन्नी पर हमला करके उसे गंभीर घायल कर दिया। डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि जतिदर सिंह के बयानों के आधार पर नौ आरोपितों के विरुद्ध थाना सिटी तरनतारन में मामला दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है। हमले में घायल सन्नी सिंह का अमृतसर के निजी अस्पताल में फिलहाल उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी