भूमि विवाद में गांव गहरी में चली गोलियां, एक की मौत

थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में भूमि विवाद में गोलियां चली जिसके चलते 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:41 PM (IST)
भूमि विवाद में गांव गहरी में चली गोलियां, एक की मौत
भूमि विवाद में गांव गहरी में चली गोलियां, एक की मौत

संवाद सूत्र, झब्बाल : थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में भूमि विवाद में गोलियां चली, जिसके चलते 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गांव गहरी निवासी रेशम सिंह पुत्र तस्वीर सिंह का मनजिदर सिंह सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शुक्रवार को आरोपित मनजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई, जिसके रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल भी हो गए।

डीएसपी ने बताया कि थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है।

आठ कनाल जमीन पर कब्जे को लेकर था विवाद

उन्होंने बताया कि आठ कनाल जमीन बेचने के बाद उसका कब्जा नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते मनजिदर सिंह कब्जा लेने के लिए उक्त जमीन पर हथियारबंद साथियों के पहुंचा। विवाद के दौरान मनजिदर सिंह के गुट द्वारा गोलियां चलाई गई। इस घटना में रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, जसवंत सिंह और मुल्तान सिंह घायल हो गए। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी