गुरुनगरी के विकास में ग्रांट की कमी नहीं आने देंगे : अग्निहोत्री

गुरुनगरी के विकास लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा आने वाले समय लिए बड़ी ग्रांट देने का भरोसा दिया गया ताकि विधानसभा चुनाव में विकास के मामले पर किए गए वादे को पूरा किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:25 PM (IST)
गुरुनगरी के विकास में ग्रांट की कमी नहीं आने देंगे : अग्निहोत्री
गुरुनगरी के विकास में ग्रांट की कमी नहीं आने देंगे : अग्निहोत्री

जासं, तरनतारन : गुरुनगरी के विकास लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा आने वाले समय लिए बड़ी ग्रांट देने का भरोसा दिया गया ताकि विधानसभा चुनाव में विकास के मामले पर किए गए वादे को पूरा किया जा सके। यह कहना है विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री का।

नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य पूर्व पार्षद परमजीत सिंह मल्ली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोड़ा व युवा नेता हरदीप सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि पार्टी प्रति वफादारी दिखाने वाले नेताओं को हमेशा सम्मान दिया जाता है। डा. अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया जाना है, जिसमें ओर लोगों को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएगी। इस मौके पर डा. संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि विकास के मामले पर गुरुनगरी लिए फंडों की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर कश्मीर सिंह सिद्धू, राजिदर भंडारी, सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा, गुरदीप सिंह पाहवा, मंजीत सिंह ढिल्लों, रितिक अरोड़ा, मनोज अग्निहोत्री, संजीव कुंद्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी