अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगे तो विजिलेंस को दें जानकारी

विजिलेंस ब्यूरो यूनिट द्वारा डीएसपी हरजिदर सिंह की अगुआई में सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:40 PM (IST)
अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगे तो विजिलेंस को दें जानकारी
अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगे तो विजिलेंस को दें जानकारी

संवाद सहयोगी, तरनतारन : विजिलेंस ब्यूरो यूनिट द्वारा डीएसपी हरजिदर सिंह की अगुआई में जिला मैनेजर सहकारी बैंक में विजिलेंस जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके विजिलेंस के डीएसपी हरजिदर सिंह ने बताया कि यूनिट द्वारा एक नवंबर तक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिस दौरान आम लोगों को जागरूक करने लिए विशेष जागरूकता प्रोग्राम करवाए जा रहे है।

सेमिनार के दौरान सभी को विजिलेंस के कार्यो से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया और पंफ्लेट भी बांटे गए। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले सरकारी फीस के अलावा रिश्वत मांगते है या अपने पद का दुरुपयोग करते हैं तो इसकी तुरंत सूचना विजिलेंस ब्यूरो विभाग पंजाब के टोल फ्री नंबर- 1800-1800-1000 पर जानकारी दी जाए। इसके अलावा डीएसपी ने भ्रष्टाचार निषेध एक्ट की धाराओं बाबत जानकारी देते बताया कि भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को रंगे हाथ पकड़ने के अपील की। सेमिनार के शामिल सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत न लेने बाबत शपथ दिलाई गई। डीएसपी हरजिदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार व विजिलेंस ब्यूरो विभाग प्रदेश के लोगों को अच्छा प्रशासन देने लिए हमेशा वचनबद्ध हैं। भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी रोकने के लिए आम आदमी का सहयोग बहुत जरूरी है, इसके बिना यह संभव नहीं है। इसलिए सभी को इसे रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट के कर्मचारी, जिला मैनेजर सहकारी बैंक के हरमीत सिंह, हरिदर सिंह, गुरतेग सिंह, जगीर सिंह, साहिब सिंह, जोधबीर सिंह, सिकंदर नाथ, गुरदेव सिंह, मनजीत सिंह, लखविदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी