दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज

महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया है। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप 
में मामला दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज

जासं, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया है। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बाजार हंसली निवासी शिवानी भंडारी के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने मजीठा रोड स्थित मून एवेन्यू निवासी अंशुमन लांबा को नामजद कर लिया है। शिवानी ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी अंशुमन के साथ हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद पति ने उसे दहेज कम लाने के ताने देते हुए घर से निकाल दिया था।

दो घरों से 15 तोले सोना और नकदी ले उड़े चोर : थाना सदर के गांव कंबोह में रात को क‌र्फ्यू के बावजूद दो घरों में दाखिल होकर 15 तोले सोने के जेवरात व 37 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया गया। जरनैल सिंह ने बताया कि रविवार रात को नौ बजे परिवार समेत खाना खाकर सो गया। आधी रात को साढ़े 12 बजे बहू की नींद खुली तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से दो हजार की नकदी, पांच सोने की अंगूठियां, एक कड़ा, दो जोड़ी बालियां, दो चैन, दो रिग चोरी हो चुके थे। जरनैल सिंह ने बताया कि चोरी हुए सोने के जेवरातों का वजन दस तोले से अधिक था।

इसी तरह गांव रसूलपुर निवासी सरवन सिंह के घर आधी रात को दाखिल हुए चोरों ने पांच तोले सोने के जेवरात व 35 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ सविदर सिंह ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध शराब का धंधा करने वाला काबू : गांव धुन्न निवासी गुरसाहिब सिंह को 6750 एमएल अवैध शराब समेत काबू किया गया। एएसआइ साहिब सिंह ने बताया कि थाना खालड़ा में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके मामले जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी