भगवान परशुराम जी की तपोस्थली के लिए दस करोड़ देना सीएम का एतिहासिक फैसला : कुक्कू

फगवाड़ा के खाटी धाम स्थित भगवान परशुराम जी की तपोस्थली के लिए दस करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान करना पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का सराहनीय फैसला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:59 PM (IST)
भगवान परशुराम जी की तपोस्थली के लिए दस करोड़ देना सीएम का एतिहासिक फैसला : कुक्कू
भगवान परशुराम जी की तपोस्थली के लिए दस करोड़ देना सीएम का एतिहासिक फैसला : कुक्कू

जासं, तरनतारन : फगवाड़ा के खाटी धाम स्थित भगवान परशुराम जी की तपोस्थली के लिए दस करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान करना पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का सराहनीय फैसला है। इससे देशों-विदेशों में बसते ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। यह विचार ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड (पंजाब सरकार) के वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार कुक्कू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवान परशुराम जी की मां रेणुका जी के स्थान लिए 75 लाख रुपये की राशि, भगवान परशुराम जी की पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्थापित चेयर के लिए सालाना दो करोड़ रुपये का भुगतान करने व खाटी गांव के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा करना एतिहासिक फैसला है। कुक्कू ने कहा कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से लिए गए इन फैसलों से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। पंजाब के हिदू समाज के लोग कांग्रेस सरकार के इन फैसलों से खुश होकर दोबारा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इस अवसर पर पंजाब प्रदेश ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल शौरी, राम मूर्ति भारद्वाज, नीरज शर्मा मजीठा, कुलदीप शर्मा, आरके शर्मा और शक्ति शर्मा ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी