संधू ने बनाया आइटी विग, बलजिदरजीत बनाए इंचार्ज

शिअद के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने शहर में अपनी टीम मजबूत बनाने के लिए बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:11 PM (IST)
संधू ने बनाया आइटी विग, बलजिदरजीत बनाए इंचार्ज
संधू ने बनाया आइटी विग, बलजिदरजीत बनाए इंचार्ज

जासं, तरनतारन : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तरनतारन हलके से शिअद के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने शहर में अपनी टीम मजबूत बनाने के लिए बैठक की। पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल द्वारा आयोजित बैठक में आइटी विग का गठन किया गया। इसमें बलजिदरजीत सिंह रिक्की ढिल्लों को आइटी विग का इंचार्ज नियुक्त किया गया।

पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने कहा कि उन्होंने अपना विधानसभा हलका कभी नहीं छोड़ा, बल्कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार खडूर साहिब में भी सरगर्मी बढ़ाई थी। वह विधानसभा हलका तरनतारन को पूरी तरह समर्पित हैं। उनके चुनाव मैदान में आने पर शिअद की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। संधू ने कहा कि गुरु नगरी का विकास कार्य मुकम्मल तौर पर ठप पड़ा है। इसका हिसाब आने वाले समय में शहर के लोग वोट के माध्यम से देंगे। इस मौके पर बलजीत सिंह गिल ने कहा कि हरमीत सिंह संधू की अगुआई में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। बैठक मौके अर्श मानोचाहल, बिक्रमजीत सिंह, बलजीत सिंह बब्बू, गुरजीत सिंह, लखविदर सिंह, सोहन सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी