खादी बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव बिट्टू ने सिद्धू से की मुलाकात

टकसाली कांग्रेसी व पूर्व मंत्री मास्टर जागीर सिंह के बेटे गुरदेव सिंह बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू से मिलकर उन्हें बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM (IST)
खादी बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव बिट्टू ने सिद्धू से की मुलाकात
खादी बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव बिट्टू ने सिद्धू से की मुलाकात

जासं, तरनतारन : टकसाली कांग्रेसी व पूर्व मंत्री मास्टर जागीर सिंह के बेटे गुरदेव सिंह बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सिद्धू से कहा कि आने वाले समय में पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं। लोग चाहते हैं कि नवजोत सिद्धू की अगुआई में कांग्रेस पार्टी मजबूती की और बढ़ती रहे।

खादी बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह बिट्टू ने विधानसभा हलका खडूर साहिब के सियासी हालात से सिद्धू को अवगत करवाते बताया कि इस हलके में कांग्रेस वर्करों में मायूसी का आलम है। विकास कार्य ठप पड़े है, क्योंकि खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की द्वारा क्षेत्र से लंबे समय से दूरी बनाई गई है। बिट्टू ने कहा कि खडूर साहिब हलके में कांग्रेस का कैडर एकजुट करने के लिए सिद्धू की आमद जरूरी हो चुकी है, क्योंकि कांग्रेस वर्करों को ऐसे नेता की जरूरत है, जो पार्टी को दोबारा बनाने की क्षमता रखता हो। नवजोत सिद्धू ने गुरदेव सिंह बिट्टू को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में राज्य के प्रत्येक हलके में जाकर कांग्रेस वर्करों को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मास्टर जागीर सिंह के परिवार की कुर्बानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

chat bot
आपका साथी