अनाज मंडी के नवीनीकरण पर खर्चे होंगे पांच करोड़ : गिल
। अनाज मंडी के नवीनीकरण के कार्य पर सरकार द्वारा पांच करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह कार्य धान के सीजन से पहले मुकम्मल किया जाना है।
संवाद सूत्र, पट्टी : अनाज मंडी के नवीनीकरण के कार्य पर सरकार द्वारा पांच करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह कार्य धान के सीजन से पहले मुकम्मल किया जाना है। यह जानकारी विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक मौके दी।
उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में किसानों के आराम करने लिए शेड व शौचालय बनाए जा रहे हैं। पीने वाले पानी की व्यवस्था के साथ टाइलें लगाई जा रही हैं। इस मौके पर चेयरमैन मेजर सिंह धालीवाल, वाइस चेयरमैन सुखवंत सिंह कोट बुड्ढा, हरदीप सिंह पट्टी, सुखविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट दीपक अरोड़ा, वजीर सिंह पारस, दलबीर सिंह सेखों, सरप्रीत सिंह जोगी सेखों, हरमन सेखों, साधू सिंह चंबल, ज्योति गिल, विजय कुमार, विनोद शर्मा, हरदीप सिंह पन्नु, एडवोकेट वरिदर शर्मा मौजूद थे।