तरनतारन में पावरकाम कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने से नाराज

पावरकाम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर स्थानीय कार्यालय समक्ष सरकार व पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 12:11 AM (IST)
तरनतारन में पावरकाम कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने से नाराज
तरनतारन में पावरकाम कर्मियों ने किया प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने से नाराज

संस, तरनतारन : पावरकाम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर स्थानीय कार्यालय समक्ष सरकार व पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए बिजली मुलाजिम एकता मंच के नेता पूरन दास, हरजिदर सिंह ठरू, कंवलजीत कौर, मंगल सिंह नागोके, नरिदर सिंह संघा, गुरप्रीत सिंह गंडीविड, गुरभेज सिंह, मेजर सिंह मलिया, सतनाम सिंह सरां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मुलाजिम वर्ग का अंत ले रही है। गुरभेज सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार के साथ कई बार बैठकें की गई, परंतु बैठकों में मानी गई मांगों को लागू करने से सरकार किनारा कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक यूनियन की ओर से लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे। संयुक्त मोर्चे की रैली 28 को लुधियाना में

वहीं कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद पंजाब बचाओ संयुक्त मोर्चा 28 नवंबर को लुधियाना में एक रैली करेगा। उक्त शब्द बलदेव सिंह सैदपुर और अमरीक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते साथी मंगत राम पासाला ने कहे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कृषि सुधार कानून को निरस्त करने की घोषणा की है जो मजदूर वर्ग की एक बड़ी जीत है और इस जीत ने देश के लोगों को इसके खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया है। इस अवसर पर पलविदर सिंह टांगरा, पलविदर महिस्मपुर, सविदर सिंह खैहरा, सज्जन सिंह तिम्मोवाल, हरमीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी