बाक्सिंग में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड प्रथम

गुरु नानक देव डीएवी पब्लिक स्कूल में कलस्टर स्तर पर डीएवी राष्ट्रीय खेल मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:08 AM (IST)
बाक्सिंग में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड प्रथम
बाक्सिंग में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड प्रथम

संवाद सूत्र, भिखीविंड : गुरु नानक देव डीएवी पब्लिक स्कूल में कलस्टर स्तर पर डीएवी राष्ट्रीय खेल मुकाबले करवाए गए। जिसमें दस स्कूलों के बॉस्केटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, बुशु व बॉक्सिंग की टीमों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल मुकाबलों दौरान जिला स्पो‌र्ट्स अफसर जसमीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। उनका प्रिंसिपल परमजीत कुमार व स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत किया।

विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी जस मीत कौर, प्रिंसिपल परमजीत कुमार व स्कूल स्टाफ द्वारा ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मुकाबले के अंत में स्कूल स्टाफ द्वारा जिला खेल अधिकारी जसमीत कौर, प्रिंसिपल रमन कुमार, प्रिंसिपल कुसुम शर्मा समेत पहुंचे मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रकार रहे विभिन्न खेलों के परिणाम

खेल मुकाबलों दौरान बॉस्केटबॉल (लड़के) में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अमृतसर ने पहला स्थान, डीएवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने दूसरा स्थान, लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अमृतसर ने पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल लारेंस रोड अमृतसर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

हैंडबॉल (लड़के) में डीएवी स्कूल मलोट ने पहला स्थान, जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने दूसरा स्थान, लड़कियों में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, डीएवी स्कूल मलोट ने दूसरा स्थान पाया।

खो-खो (लड़के) में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल बेरी दीनानगर ने दूसरा स्थान, लड़कियों में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, डीएवी पब्लिक स्कूल बेरी दीनानगर ने दूसरा स्थान पाया।

बॉक्सिंग (लड़के) में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, जेआरएस डीएवी पब्लिक स्कूल झब्बाल ने दूसरा स्थान व लड़कियों में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, जेएनजे डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दड़बाहा ने दूसरा स्थान पाया।

बुशु (लड़के) में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान, डीएवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अमृतसर ने दूसरा स्थान, लड़कियों में जीएनयू डीएवी पब्लिक स्कूल भिखीविंड ने पहला स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी