महंगाई ने जनता को किया परेशान : गिल

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम की कीमत में बढ़ोतरी करके आम जनता का जीवन दुभर कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:47 PM (IST)
महंगाई ने जनता को किया परेशान : गिल
महंगाई ने जनता को किया परेशान : गिल

संसू, भिखीविड : केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम की कीमत में बढ़ोतरी करके आम जनता का जीवन दुभर कर दिया है। यह जानकारी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह गिल अमरकोट ने वर्करों से बैठक करने मौके दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल दौरान पेट्रोलियम व गैस कीमतों में इतनी बेतहाशा बढ़ोतरी कभी नहीं हुई। भाजपा की केंद्र सरकार ने गैस व डीजल-पेट्रोल में हर रोज बढ़ोतरी करके आम जनता पर आर्थिक बोझ डालते हुए परेशान किया जा रहा है। दलजीत सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देशवासियों ने नोटबंदी का सामना किया और अब तीन कृषि सुधार कानूनों को लागू करके कृषि को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम व गैस कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी को रोका जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके मंगल सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, जोगिदर सिंह, कृपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, जुगराज सिंह, जसविदर सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, दलबीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी